मुठभेड़ में दो बदमाश व एक सिपाही जख्मी,तीन गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)सोमबार तड़के बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी| जिसमे गोली लगने से एक सिपाही व दो बदमाश जख्मी हुए है| सिपाही को सीएचसी भर्ती किया गया| जबकि बदमाशों को लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया|
थाना कंपिल पुलिस को सूचना मिली की बराखेडा नहर के पास महमदपुर पट्टी सपा के निकट बदमाश है| सूचना पर स्वाट टीम व थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने घेराबंदी कर दी| पुलिस के अनुसार तभी अचानक बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी| पुलिस ने भी फायरिंग की| मुठभेड़ के दौरान सिपाही रमेश कुमार गंगवार व बदमाश अलीगढ़ के अकराबाद आशा निवासी ललित जाट व हाथरस के सिकन्दराऊ निवासी दीपक जाट भी जख्मी हो गये| पुलिस ने मौके से कायमगंज के नगला फार्म निवासी बदमाश मनोज कुमार को सही सलामत दबोच लिय| पुलिस में बदमाशों के पास से अबैध हथियार व कारतूस भी मिले है| सभी को उपचार हेतु सीएचसी लाया गया| जंहा से दोनों जख्मी बदमाशों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेज दिया गया|
घटना की सूचना पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह फ़ोर्स के साथ लोहिया अस्पताल आ गये| एसपी ने बताया की दो घायल बदमाशों सहित तीन को मुठभेड में गिरफ्तार किया गया है| अबैध हथियार भी मिले है| जाँच की जा रही है|