एक जाति विशेष को परेशान कर रही बीजेपी: मो० एबाद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन अव्यवस्थाओं की भेट चढ़ गया| उत्साहित कार्यकर्ताओं ने केक काट एक दुसरे को सुप्रीमो के जन्मदिन की बधाई दी व आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की हर कीमत पर जीत दिलाने का भी संकल्प लिया गया| सपा ने कहा की बीजेपी के जाति विशेष के लोगों को ही परेशान कर रही है| आगामी लोक सभा चुनाव में बीजेपी मुंह दिखाने के काबिल नही रहेगी|
शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो० एबाद ने पंहुचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की| साथ ही यूथ संगठनों के कार्यकर्ताओ के साथ समीक्षा बैठक की| लेकिन कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेट चढ़ गया|
भीतर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा था| बाहर प्रदेश अध्यक्ष के साथ आये वाहनों से जाम लग गया| जाम के दौरान एक मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस फंस गयी| काफी देर तक वह निकलने का प्रयास करती रही| लेकिन किसी ने एक नही सुनी| तकरीबन 15 मिनट तक्क उसे निकलने का रास्ता नही मिला| वही बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह भी सपाईयों के जाम में फंस गये|सपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय बाहर आतिशबाजी भी चलाकर ख़ुशी का इजहार किया|
मुख्य अतिथि मो० एबाद ने कहा कि बीजेपी की सरकार दिल्ली में हो या प्रदेश में पुरा देश बीजेपी की जुमलेबाजी से परेशान है| महिलाएं सुरक्षित नही है| बीजेपी रोजगार नही दे पा रही है| बीजेपी केबल एक जाति के लोग को ही परेशान कर रही है| लेकिन आगामी 2019 के लोक सभा चुनाब में इसका जबाब भी बीजेपी को मिल जायेगा|
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित,पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिला महासचिव मंदीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, विश्वास गुप्ता, रामसेवक यादव,पुष्पेन्द्र यादव आदि रहे|