सपा प्रदेश अध्यक्ष ने तीन पदाधिकारियों को जिला कमेटी में किया शामिल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कमेटी में तीन पदाधिकारियों को शामिल किया है| इसके साथ ही तीनो पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के निर्देश भी दिये गये है|
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर नवाबगंज के अवधेश सिंह को शामिल किया है| वही आवासविकास निवासी जितेन्द्र यादव जीतू को जिला सचिव व रोशनाबाद निवासी अरुण यादव को भी जिला सचिव बनाया है| आदेश की एक प्रति जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के पास भेज दी है|