माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष का पुत्र साथी सहित गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के पुत्र व उसके साथी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज आकर उन्हें न्यायालय में पेश किया| जंहा से दोनों को जेल भेज दिया गया|
बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ के एसएसआई दीपक कुमार कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हरेन्द्र कुमार के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे| उसी दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लाला राम दुबे का पुत्र रजत दुबे व उनका साथी अंशुमन पुत्र विनोद कुमार निवासी पल्ला को दबोच लिया| पुलिस के अनुसार रजत के पास एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस जेब में मिले| पुलिस ने उनके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| दोनों को न्यायालय में पेश किया गया | जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया|