रंगशाला के विवाद में युवती के पिता के गोली मारी

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) विवाह के दौरान रंगशाला देखने के विवाद में दबंग ने दलित के गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया | गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी| बारात व दूल्हा मौके से खिसक गये| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नदौरा निवासी राजाराम कठेरिया ने थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि उनकी पौत्री रिंकी पुत्री विनोद की बारात आयी थी| बीती रात लगभग 12:45 बजे बारात में रंगशाला चल रही थी| उसी दौरान रिंकी के पिता विनोद ने द्वारचार के लिये जल्दी आगे चलने को कहा | जिस पर रंगशाला देख रहे गाँव के ही दबंग दिनेश यादव ने इसका विरोध किया| जिसके बाद उसने पास रखे तमंचे से विनोद के गोली मार दी| गम्भीर हालत में उसे देर रात 3 बजे लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा से उसे रिफर कर दिया गया|
प्रभारी निरीक्षक सुनीत मिश्रा ने बताया की बारात को विदा करा दिया गया|