गंगा दशहरा पर जाम की झाम के हवाले इटावा-बरेली हाई-वे

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के लाख प्रयास के बाद भी शहर कोतवाली पुलिस गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिये आ रहे श्रद्धालुओं को जाम की झाम से बचाने में नाकाम रही| हाई पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लगा है|
गंगा दशहरा पर लाखो श्रद्धालुओं के आने की पूर्व से ही पुलिस अधीक्षक को आशंका थी| उन्होंने इस भीड़ को समुचित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल पांचाल घाट व उसको जाने वाले रास्ते पर तैनात किया था| लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते व्यवस्था फेल हो गयी|
लाखो श्रद्धालुओं को श्रद्धा के मार्ग में जाम की झाम से जूझना पड़ा| जिससे वह अपने निर्धारित समय पर गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाने से महरूम रह गये| पांचाल घाट पुल से लेकर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की बड़ी कतारे लगी रही| यंहा तक की पुलिस के पास एम्बुलेसं निकालने की भी कोई व्यवस्था नही थी| एम्बुलेसं कई घंटे तक जाम में फंसी रही| लेकिन कोई व्यवस्था ना होने से मजबूरन उसे खड़ा रहना पड़ा| फ़िलहाल जाम की झाम इस तरह से होगी यह किसी को अंदाजा नही था|