मैनपुरी बस हादसा: महिला का शव पंहुचते ही मचा कोहराम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) मैनपुरी में हुए बस हादसे के बाद महिला का शव उसके मायके पंहुचा तो कोहराम मच गया| उसको देखने वालों की भीड़ लग गयी | महिला अपनी ससुराल से मायके आ रही थी| लेंकिन बीच में हादसा हो गया| जिससे महिला की जगह उसका शव मायके पंहुचा|
थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर अमलैया निवासी 23 वर्षीय डिम्पी का विवाह बीते 28 फरवरी 2015 को जयपुर के विधाधन नगर निवासी अजय सिंह से हुआ था| अजय सिंह जयपुर में होटल चलाने का काम करता है| उसी होटल पर ही डिम्पी का भाई भानुप्रताप भी काम करता था| बीते दिन दोनों भाई बहन बस से फर्रुखाबाद के लिए निकले| लेकिन रास्ते में ही मैनपुरी हाई-वे पर बस अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकरा गयी| जिससे डिम्पी की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसका भाई जख्मी हो गया|
घटना के बाद मौके पर पंहुचे परिजन उसके शव को लेकर मायके पंहुचे| परिजनो ने बताया की घटना के बाद से लगभग 80 हजार की नकदी व जेबरात भी गायब हो गये| कोहराम मच गया| मौके पर भीड़ लग गयी|