घर में नकब लगाकर लाखों के जेबरात व नकदी चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बीती रात चोरों ने नकब लगाकर एक मकान से लाखों के जेबरात व नकदी चोरी कर ली गयी| घटना की सूचना मिलने पर सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर निवासी शिवरतन राजपूत अपने परिवार के साथ गर्मी होने पर छत पर सो रहे थे| बीती रात चोरों ने मकान के पीछे की दीवार में नकब लगा दिया| जिसके बाद उन्होंने कमरे में रखे उठा लिये| चोर घर से कुछ दूर एक मक्के के खेत के निकट पंहुचे| जंहा उन्होंने बक्सों से जेबरात व नकदी चोरी कर ली|
घटना के बाद सुबह जब शिवपाल को जानकारी हुई तो उन्होंने डायल 100 को सूचना देने का प्रयास किया| लेंकिन फोन से बात नही हो पायी| जिसके बाद शिव रतन राजपूत ने थाने जाकर घटना की जांनकारी पुलिस को दी| शिवरतन के अनुसार लगभग दो लाख रूपये के जेबरात व नकदी चोरी की गयी| प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|