स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: विश्व हिन्दू महासंघ की तरफ से सूबे के सीएम व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया|
संगठन के जिलाध्यक्ष अविनाश दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोहिया अस्पताल की ओपीडी में एकत्रित हुये| उन्होंने केक काटकर मरीजों में वितरित किया| इसके साथ ही फल का वितरण भी किया गया| सभी को संगठन को मजबूत करने व राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गयी|
इस दौरान सौरभ शुक्ला, कपिल दुबे, अखिलेश गंगवार,राहुल जैन,पवन पाल, अमित दुबे, गणेश दुबे, राम द्विवेदी,श्याम वाजपेयी, आलोक पाण्डेय आदि रहे|
युवा वाहिनी ने भी मनाया योगी का जन्मदिन
हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुभव मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये| जिसमे पहले कार्यकताओं ने लोहिया अस्पताल के मरीजों को बिस्कुट व फल वितरित किये| इसके बाद सभी ले टाउन हाल जाकर वृक्षारोपण किया| मलिन बस्ती में भी बिस्कुट अआदी का वितरण किया गया| इस दौरान रोहित कश्यप, राहुल राजपूत, अर्जुन दीक्षित,प्रियओम दुबे, सिद्धार्थ गुप्ता, हर्ष वर्धन, केशु मिश्रा,सौरभ मिश्रा आदि रहे|