बालू माफियाओं को पकड़ने गये दरोगा से हाथापाई

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) अबैध बालू खनन होने की शिकायत पर पंहुचे थाने के उपनिरीक्षक के साथ माफिया व उसके गुर्गों ने हाथापाई कर दी| दरोगा की सरकारी रिवाल्बर भी छिनने का प्रयास किया गया| बाद में पुलिस के दबाब में रिवाल्बर वापस दे दी गयी| लेकिन पुलिस मारपीट व रिवाल्वर लूट की घटना को गलत बता रही है|
थाना पुलिस को तड़के सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर में कुछ बालू माफिया के गुर्गे अबैध खनन कर रहे है| जिसके बाद दरोगा रविन्द्र सिंह तोमर व सिपाही उपदेश कुमार मौके पर पंहुचे | पुलिस को देखकर बालू माफिया के गुर्गे सक्रिय हो गये| उन्होंने दारोगा के साथ हाथापाई कर उसकी सरकारी रिवाल्बर लूट ली| बाद में पुलिस ने दबाब बनाकर रिवाल्बर वापस लौटा दी|
उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह तोमर ने बताया कि वह अबैध बालू खनन की सूचना पर मौके पर गये थे| खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गये| मारपीट नही हुई है| रिवाल्वर छीनने का मामला केबल अफवाह है।