पांच माह तक आपका विधायक आपके द्वार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने जनता से सीधे रूबरू होने के लिये एक माह का कार्यक्रम शुरू किया है| जिसमे वह हर बूथ पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा|
रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि 1 जून से 31 अक्टूवर तक आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम नगर क्षेत्र में चलाया जायेगा| जिसमे हर बूथ ओअर चौपाल लगेगी और जनसमस्याओं को जानकर उनका निराकरण कराया जायेगा| उन्होंने बताया की लो-वोल्टेज की समस्या के लिये विधुत शव स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा| उन्होंने बताया कि डूंडा में मलिन बस्ती योजना के तहत 63 लाख का प्रस्ताव नगर विकास मंत्री के पास भेजा जायेगा|
उन्होंने कहा कि ला इलाज बीमारी से सम्बन्धित लोग उनसे सम्पर्क करे उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी| व्यापरियों का उत्पीडन बर्दास्त ना करने की भी उन्होंने चेतावनी दी| नगर में बालिका विधालयों के बाहर सीसी टीवी कैमरे भी लगाने की योजना के तहत डीएम व एसपी को पत्र भेजा गया है| हर वार्ड में एक चीलर प्लाट लगेगा| उन्होंने बताया की वार्ड नम्बर 37 में एक वर्ष में कैसर से 27 लोगों की मौत हो गयी| इसकी रोकथाम के लिये शासन को पत्र लिखा जायेगा|
हर माह पालिका की बोर्ड बैठक का आयोजन किया किया जाये| जिसमे सभासद अपनी समस्या रखे| वही आवास पशुओ के लिये कान्हा गौशाला योजना के तहत एक बेदरास नगर में बनेगा| जिसमे आबरा जानवर रखे जायेंगे| अमृत योजना के तहत वार्ड 13 में 5 करोंड़ 31 लाख रूपये का वजट पास हुआ है| जिसमे से 86 करोंड की धनराशि भी आ गयी है| नगर के पांच मुख्य नालों की सफाई 52 लाख रूपये से की जायेगी| पटेल पार्क सहित नगर के पांच पार्को का सुन्दरीकरण कराया जायेगा | जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये| वही नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|
जल्द सुलझेगा मीडिया व चिकित्सकों का विवाद
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा की उन्होंने एसपी व डीएम से वार्ता कर ली है| लोहिया अस्पताल में मीडिया व चिकित्सको के बीच उपजे विवाद को बहुत जल्द समाप्त कराया जायेगा| जिससे जिले का सम्मान बचा रहे और एक अच्छा संदेश जाये | समाज और सरकार दोनों को ही मीडिया व डाक्टर की आवश्यकता है|