पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं से की बर्बरता

CRIME POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) पुलिस पर शराब पीने से मना करने पर एक घर में घुसकर महिलाओं व युवतियों से जमकर बर्बरता की| जमकर मारपीट के बाद एक ग्रामीण का शांति भंग में चालान कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर राठौरी निवासी मुनेश पुत्र सतेन्द्र ने तकरीबन आधा सैकड़ा महिलाओं व ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी मोनिका रानी से भेट शिकायत की| जिसमे उन्होंने आरोपी लगाया की बीते 28 मई को 9:30 बजे दो पुलिस कर्मी सादा कपड़ो में उसकी दुकान के बाहर शराब पी रहे थे| जिसको लेकर सतेन्द्र ने मना किया तो उन्होंने कहासुनी कर दी और चले गये|
जिसके बाद लगभग 11 बजे रात में पुलिस कर्मी ग्रामीण बैंक से सीढी लगाकर पुलिस वर्दी व हथियारों व लाठी डंडो से लैस होकर आ गये| थानाध्यक्ष अंगद सिंह, दरोगा अनुराग सिंह, दीपक त्रिवेदी, दरोगा जैदी, सिपाही विपिन व सुशील, उपलेश व मनोज अन्य चार लोग आ गये| उन्होंने महिलाओं व घर की लडकियों केसाथ जमकर मारपीट कर दी| महिलाओं के पकड़े फाड़ने के प्रयास का भी आरोप लगाया है| एक को पुलिस पकड़ कर ले गयी और उसका शांति भंग में चालान कर दिया|
घटना पर जाँच करने का भरोसा दिया| जिसके बाद एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ राजेन्द्र तिवारी ने मौके पर जाकर पीड़ितों के वयान लिये| वयानों में थानाध्यक्ष को आरोपी नही बनाया गया है| सीओ ने बताया की जाँच की जा रही है|