तीसरे दिन भी जारी रहा सफाई कर्मियों का आंदोलन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है नगर पंचायत के सफाई कर्मियों का आंदोलन तीसरे दिन भी बदस्तूर जारी रहा| सफाई कर्मियों ने आंदोलन को धार देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंकने की योजना तैयार कर ली है|
बुधवार को उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी तीसरे दिन भी आन्दोलन पर बैठे कर नारेबाजी करते रहे| जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि ने बताया की अधिशाषी अधिकारी व चेयरमैंन को फोन द्वारा वार्ता करने के लिये बुलाया गया| लेल्किन वह वार्ता को तैयार नही हुये| उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा की यदि गुरुवार को अधिशाषी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष वार्ता के लिये तैयार नही हुये तो मेंन चौराहे पर पुतला फूंकेंगे| इसके साथ ही निर्णय लिया गया की 24 मई से सभी सफाई कर्मी अम्बेडकर प्रतिमा पर सुबह से शाम तक धरना दिया जायेगा|