मृतक के खाते से 40 हजार निकालने में बैंक मैनेजर सहित तीन पर केस

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) मृतक ग्राहक के खाते से 40 हजार रूपये फर्जी आधार कार्ड बनाकर निकाल लेने के मामले में बैंक मैनेजर सहित तीन पर मुदकमा दर्ज किया गया है| पुलिस जाँच में जुट गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम तुसौर निवासी दीपक कुमार पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है की उसके बाबा कमल सिंह की मौत बीते 9 फरवरी 2013 को हो गयी| उनका खाता ग्रामीण बैंक में चल रहा था| खाते में 40 हजार रूपये पड़े थे| जिसे बैंक मैनेजर दाताराम, सहायक मैंनेजर अरविन्द कुमार पाण्डेय व बैंक मित्र कड़क्का निवासी शादाब पुत्र आकिल खां ने फर्जी आधा कार्ड कमल सिंह के नाम का बना कर उनके खाते से 40 हजार रूपये गबन कर लिये|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 420,406,467,468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया की मुकदमा दज कर लिया गया है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|