सत्यागृह कर रहे सैनिक! को शांतिभंग में जेल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:अपनी मांगो को लेकर सत्यागृह कर रहे फौजी का पुलिस ने आखिर 24 घंटे के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया| लेकिन फौजी का कहना है की वह अभी यदि मांगे पूरी नही हुई तो दोबारा सत्यागृह करेगा| लेकिन नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत ना मिलने से उसे जेल भेज दिया गया| वही पुलिस ने 107/16 की कार्यवाही भी कर दी है|
फ़तेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नौगमा कैंट निवासी फौजी दयाराम कश्यप अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते कई दिनों से अधिकारीयों की चौखट के चक्कर काट रहा था| लेकिन कोई कार्यवाही ना होने पर बीते दिन उसने गंगा जल में सत्यागृह किया था| शाम तक मीडिया कर्मी के रहने तक पुलिस मौके की तलाश में रही वही जब मीडिया कमरी हटे तो पुलिस ने सत्यागृह कर रहे दयाराम कश्यप को जबरन उठा लिया और उसे रात में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया और सुबह उसे कोतवाली ले आयी|
मंगलवार दोपहर बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया| मजे की बात यह है की दर्जनों पुलिस व प्रशासनिक अफसर होने के बाद भी एक अकेले आदमी को संतुष्ट नही कर पाए| फौजी का कहना है की यदि मांगे नही मानी गयी तो वह पुन: जल सत्यागृह करेगा| सिटी मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन ने जमानत नही दी| जिसके बाद उसे जेल भेज दिया| प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया की दयाराम का शांति भंग में चालान किया गया है|