माँ के साथ बाइक से जा रहे युवक को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:बीती रात माँ के साथ बाइक से जा रहे युवक की जांघ में गोली मारकर जख्मी कर दिया गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के खोया मंडी चौक निवासी विशेष शुक्ला पुत्र प्रशांत शुक्ला ने बताया की वह सूचना विभाग के कर्मचारी राजन मिश्रा के घर नुनहाई कटरा घर गये थे| जंहा से वह बाइक से अपनी माँ संतोष देवी के साथ रात लगभग 12:30 बजे लौट रहे थे| तभी उसको गोली मारकर जख्मी कर दिया| घटना के बाद विशेष के भाई अनुभव शुक्ला ने उसे देर रात 1:15 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| जंहा उसका उपचार किया गया| घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है| प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया की जाँच में गोली मारने की पुष्टि हुई हुई| तहरीर मिल गयी हैकार्यवाही की जायेगी|