राज्य मंत्री का सपा नेता के घर जाने का कार्यक्रम निरस्त

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के घर पर भोजन के कार्यक्रम को मंत्री ने मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद निरस्त कर दिया| अब वह बीजेपी नेता के घर भोजन पर जायेगी|
आगामी 19 मई को विकास खंड शमसाबाद के ग्राम बेला सरायगजा के जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के द्वारा आयोजित लिये गये इंग्लिश माध्यम विधालय का लोकार्पण व सरस्वती प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम होना है| जिसमे राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय मुख्य अतिथि है| सपा समर्थक मनोज मिश्रा की पत्नी मेघा मिश्रा ग्राम प्रधान है|
मीडिया में प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया गया था| क्षेत्र में यह चर्चा का विषय रहा| सोशल मीडिया पर भी बीजेपी समर्थको व नेताओं ने जमकर वयान बाजी की| मीडिया की सुर्खियाँ बनने के बाद आखिर राज्य मंत्री के कार्यक्रम में परिवर्तन का पत्र मंत्री के निजी सचिव रामनरेश त्रिपाठी के माध्यम से जिलाधिकारी को प्राप्त हो गया| जिसमे उन्होंने मनोज मिश्रा के घर भोजन का कार्यक्रम निरस्त कर दिया| वही उन्होंने भोजन किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० हेमन्त राजपूत के घर पर तय कर दिया|