कर्नाटक फतेह पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। उन्होंने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। साथ ही कहा कि यह जीत पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुभ संकेत है। कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।
बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में गुरुवार कोबीएस येद्दयुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने कर्नाटक के नये मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके साथ ही बीजेपी खेमे में भी ख़ुशी की लहर दौड़ गयी| कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही ढोल के साथ ही आतिशबाजी भी चलायी गयी| जिलाध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस कर्नाटक की सत्ता के लिये योजना बना रही थी| लेकिन जनता ने उनेक इस मंसूबे को नकार दिया| जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि यूपी के सीएम ने कर्नाटक में प्रचार किया उनके प्रचार का भी असर कर्नाटक में दिखाई दिया|
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा की देश में 50 वर्षों के शासन से देश प्रगति नही कर पाया था| लेकिन मोदी की योजनाओं से जनता प्रभावित है| जिसके सबूत कर्नाटक के चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने से सामने आ गया| नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किये| ममता सक्सेना, सुमन राठौर,संजीब गुप्ता, राजकुमार वर्मा, अनुराग दुबे, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|