अपराध और अव्यवस्था की नीव पर खड़ी बीजेपी सरकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर मोर्चाबंदी की| कांग्रेस ने आरोप लगाये की केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार अपराध और अव्यवस्था की नीव पर खड़ी है| यदि देश की जनता इसका जबाब आगामी लोकसभा चुनाव में देगी|
कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कांग्रेस कमेटीके जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्रित हुये| उन्होंने बीजेपी की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया| उन्होंने आरोप लगाया की बिजली,पानी,मंहगाई, महिलाओं का उत्पीडन, बेरोजगारी, स्वास्थ्य चिकित्सा, बढ़ते अपराध आदि के विषय में सरकार बिल्कुल विफल हो गयी है| बाद में नगर मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन ने ज्ञापन लिया|
जिलाध्यक्ष ने कहा की इस सरकार में देश व प्रदेश का किसान मुसीबत में है| क्योंकि डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी ने किसान क कमर तोड़ दी है| गेंहू क्रय केंद्र पर अनियमितायें की जा रही है| जनता इसका जबाब देगी| उन्होंने कहा की सरकार जब जनता को दबा तक उपलब्ध नही करा पा रही है| जिससे जनता परेशान है| अस्पतालों में एंटी रेबीज तक नही है| युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता परेशान है| जिससे अब जनता जान चुकी है| ताजा उदाहरण है की जहानगंज की मासूम ज्योती की एंटी रेबीज नही मिला जिससे उसकी मौत हो गयी| कांग्रेस जल्द इस पर एक आन्दोलन खड़ा करेगी|
प्रदेश सचिव ने कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा की भगवा सरकार में अपराधियों के साथ फर्जी मुठभेड दिखाकर अपनी पीठ ठोंक रही है| केंद्र व प्रदेश सरकार जनता को झूठे प्रलोभन देककर सत्ता में आयी| लेकिन अब जनता जागरूक हो गयी है | आगामी 2019 के लोक सभा चुनाव में इसका जबाब जनता देगी| नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, पुन्नी शुक्ला आदि ने विचार रखे| संचालन राजेन्द्र नारायण मिश्रा ने किया|
इस दौरान वरुण त्रिपाठी, दीप्ती सिंह, राकेश सागर, अभिषेक सारस्वत, गौरव सागर, डालचन्द्र कठेरिया, दीपक मिश्रा, रेहान आदि रहे|