दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर फांसी पर लटकाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर फांसी पर लटका देने के आरोप में पुलिस ने पति व सास ससुर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है| फिलहाल सभी आरोपी फरार है| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
जनपद हरदोई के कनत्थू खेड़ा निवासी कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बीते 18 जून 2017 को उन्होंने अपनी पुत्री प्रियंका का विवाह जहानगंज थाना क्षेत्र के बहोरा निवासी बृजेश पुत्र अमर सिंह के साथ किया था| ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आये दिन प्रियंका के साथ मारपीट कर रहे थे| बीती रात उसे मारपीट कर उसे फांसी पर लटका दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई|
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका अपने पति ब्रजेश के साथ आगरा में रहती थी| बीते दिन ही वह अपनी ससुराल बहोरा आयी थी| जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसने कमरे के भीतर सास की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना पर तहसीलदार सदर भूपेन्द्र सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद, दरोगा अभय सिंह मौके पर पहुंचे| उन्होंने जांच पड़ताल की| दरोगा अभय सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
तहसीलदार सदर ने बताया कि शव का पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया| सीओ ने बताया की घटना के संबंध में आरोपी सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|