अधिशासी अभियंता को हटाने पर ही धरने से हटेंगे जेई

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:राज्य विधुत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के द्वारा अधिशाषी अभियंता नगर पंकज अग्रवाल के खिलाफ लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है| जिसके चलते जूनियर इंजीनियर्स ने साफ़ कह दिया है कि जब तक अधिशाषी अभियंता पंकज अग्रवाल को
उनके पद से हटाया नही जायेगा| तब तक धरना जारी रहेगा|
संगठन के अध्यक्ष विनोद कनौजिया के नेतृत्व में विधुत विभाग के अवर अभियंता भोलेपुर डिविजन कार्यालय पर धरने पर बैठ गये| आक्रोशित अवर अभियंताओं ने बीते दिन ही एक 6 बिन्दुओं का निंदा प्रस्ताव पास किया था| जिसमे अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल पर मानसिक उत्पीडन व शोषण करने का आरोप लगाया| अधिशाषी अभियंता पर अवर अभियंताओं के साथ तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है| इसके साथ ही निंदा प्रस्ताव के आधा दर्जन बिन्दुओं में गम्भीर आरोप अधिशाषी अभियंता पर लगाये गये है| बुधवार को धरने में जमकर नारेबाजी की गयी|
जिलाध्यक्ष विनोद कनौजिया ने बताया कि जब तक पंकज अग्रवाल को नही हटाया जाता तब तक धरना जारी रहेगा| इस दौरान सचिव सतेन्द्र सिंह,जेई राकेश कुमार,राहुल कुमार, अजय कुमार सिंह, सुधीर कुमार, राकेश शर्मा, विनोद गंगवार,अजय कुमार सिंह दिलीप कटियार आदि रहे|