कब्जा हटाने गयी पुलिस से गाली-गलौज, पथराव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) थाना दिवस में शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार के आदेश पर सरकारी भूमि से कब्जा हटाने गयी पुलिस पर महिलाओं ने पथराव कर दिया| महिला पुलिस ना होने पर पुलिस बैकफुट पर आ गयी| पुलिस ने चार सगे भाईयों सहित 7 के खिलाफ 107/16 की कार्यवाही की है|
बीते थाना दिवस में कुडरा निवासी रामबक्श,गुल्लन व बृजपाल आदि ने गाँव की सरकारी भूमि पर उसके भाई श्रीराम का कब्जा होने की शिकायत की थी| जिस पर तहसीलदार ने पुलिस को कब्जा हटाने के आदेश दिये थे| रविवार को तहसीलदार के आदेश पर गाँव में कब्जा हटाने के लिये दरोगा दलवीर व पंकज आदि गये| जैसे ही उन्होंने सरकारी भूमि पर रखी झोपड़ी हटाने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद महिलायें आक्रोशित हो गयी| उन्होंने पुलिस से गाली-गलौज कर पथराव कर दिया| पुलिस के साथ महिला पुलिस ना होने पर पुलिस बैकफुट पर आ गयी| पुलिस ने किसी तरह अपने को बचाया| पुलिस को मौके से बिना कब्जा हटाये आना पड़ा|
वही पुलिस ने श्रीराम, रामनिवास, राजवीर,अमर सिंह पुत्र प्यारेलाल व श्रीराम की पत्नी देवकी, सियाराम पुत्र गुल्ला, सूरज देवी पत्नी सियाराम के खिलाफ 107/16 के तहत शंति भंग की आशंका में कार्यवाही कर दी|
थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र गौतम ने बताया की विवाद पैदा करने वालों पर107/16 की कार्यवाही की गयी है| जाँच की जा रही है|