पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्ट्री,हथियारों का जख़ीर बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) पुलिस ने एक घर में दबिश देकर तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी| जिसमे बड़ी संख्या में अबैध हथियारों का जखीरा मिला| पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया|
थाना पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पंजूखिरिया निवासी सुआलाल पुत्र रामदुलारे जाटव अबैध हथियारों की फैक्ट्री चला रहा है| सूचना के आधार पर दरोगा अभय सिंह व सुरेश सिंह ने दबिश दी| उन्होंने मौके से अबैध फैक्ट्री चलती हुई मिली| मौके से उन्होंने आरोपी सुआलाल को दबोच लिया| उसके घर से 7 तैयार तमंचे, 1 दर्जन अधबने तमंचे, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुये| घटना के सम्बन्ध में दरोगा अभय सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|