अमीनो के धरने से प्रति दिन पांच लाख राजस्व का चूना

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:अपनी विभिन्य मांगों को लेकर अमीन संघ बीते चार दिन से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर है| जिसके चलते जनपद को प्रतिदिन चार लाख की राजस्व की हानि हो रही है| अभी तक लगभग 16 लाख की राजस्व हानि हो चुकी है|
तहसील सदर में राजस्व संग्रह अमीन संघ प्रदर्शन कर रहा है| यह आन्दोलन प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर किया जा रहा है| जिसमे 11 सूत्रीय मांगों को सरकार के सामने रखा गया है| धरना प्रदर्शन पर यदि नजर डाले तो बीते मंगलवार से तहसील में अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है| जिले के कुल 70 अमीन इस आन्दोलन में एक जुट है| जिसमे सदर तहसील में सर्वाधिक 36 अमीन, कायमगंज में 27 व अमृतपुर में कुल 7 अमीन राजस्व वसूली के लिये तैनात है| लेकिन धरना होने से सभी ने बसूली भी बंद कर दी|
जिससे प्रतिदिन सदर तहसील में तीन लाख, कायमगंज में डेढ़ लाख, अमृतपुर में 40 हजार कुल मिलाकर लगभग पांच लाख की बसूली होती होती है|
लेकिन बीते चार दिन ने धरना होने से 20 लाख की राजस्व वसूली का नुकसान हुआ है| यदि आन्दोलन आगे जारी रहा तो राजस्व छति और अधिक होगी| इस सम्बन्ध में संगठन के मंत्री योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उनके प्रदेश नेतृत्व की वार्ता चल रही है| उनके निर्देश के बाद ही धरना समाप्त होगा|