शीतला माता ने चखा राजस्थानी व मरबाडी भोग!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: माँ शीतला के जन्मोत्सव पर महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ मंदिर में देखने को मिली| महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भक्ति संगीत पर जमकर नृत्य भी किया|
शहर के बढ़पुर शीतला माता मंदिर में उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया| जिसमे महिलायों ने शीतला माता का पूजन अर्चन करने के बाद ढोलक थाप पर लोक गीत की मधुर गंगा प्रवाहित की| मंदिर के पुजारी विक्की ने बताया कि शीतला अष्टमी पर माता का जन्मोत्सव मनाया जाता है| महिलायें शीतला देवी को बाजरे की रोटी, खीर पूड़ी, कड़ी चावल, राजस्थान व मरबाडी भोजन का भोग लगाती है| पूजा से चेंचक, फुंशी, आँखों के रोग से छुटकारा मिलता है|
भीड़ को देखते हुये पुलिस का भी कड़ा पहरा रहा| भीड़ अधिक होने से पुलिस को बड़े वाहनों का रास्ता बदलना पड़ा |