उदयवीर की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते 2 फरवरी की शाम ग्रामीण के साथ दबंगो ने पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया गया था| गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गयी थी| मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम भुडिया भेडा निवासी उदयवीर सिंह को लाठी-डंडो से पीटकर जख्मी कर दिया गया था| जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी| नक्षत्र पाल पुत्र राजेश्वर,बीपी पुत्र आसाराम,दलवीर पुत्र आसाराम,अर्चित पुत्र दाताराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी|
बीती रात पुलिस ने आरोपी दलवीर पुत्र आशाराम, बीपी पुत्र आशाराम को पुलिस ने अलीगढ़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया| वही मेडिकल रिपोर्ट की माने तो मृतक के दोनों हाथ टूटे हुये थे| सिर में गम्भीर चोट आयी थी| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि मुकदमे को धारा 304 में तरमीम कर दिया गया है| दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जंहा से उन्हें जेल भेजा गया है|