पूर्वोत्तर राज्यों में जीत का विजय उत्सव मनाया

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी कि पूर्वोत्तर राज्यों में हुई ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजयुमो ने जश्न मनाया| भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रविवार को शहर के त्रिपोलिया चौक पर एकत्रित हुए| उन्होंने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरण किया| कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है विरोधी पार्टियां देश में चारों खाने चित नजर आ रही है| बीजेपी ने पूर्वोत्तर में भगवा परचम लहरा कर नया आयाम स्थापित किया है| हिमांशु गुप्ता,शिबम दुबे,गोपाल राठौर, संजू शर्मा, संजीब गुप्ता, अभिषेक दुबे,गुंजन अग्निहोत्री,आदित्य वाथम आदि रहे|