घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीती रात घर में सो रही युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| परिजनों ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया है| पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम लोधीपुर निवासी परवेज पुत्र दफेदार ने थाने में दर्ज करायी गयी तहरीर में कहा है कि बीते 3 मार्च की रात उसकी पुत्री 19 वर्षीय सरमीला घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी| आरोप है कि रात तकरीबन 1:30 बजे गाँव का ही अरोपी इन्द्रेश पुत्र होतेलाल शाक्य आया और उसकी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| दरोगा उदयवीर ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्ट के लिये भेज दिया| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया|
वही सूत्रों की माने तो घटना संदिग्ध है| घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा आम है| जिसके चलते युवती को उसके ही करीबी ने मौत के घात उतारा है| लेकिन अभी कुछ भी साफ़ नही हो पा रहा है| सुबह एएसपी त्रिभुबन सिंह फ़ोर्स के साथ पंहुचे और घटना की बारीकी को परखा|
थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक की जाँच में प्रेम प्रसंग का मामला ही प्रकाश में आया है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|