रिटायर्ड जिला लेखा परीक्षाधिकारी की पुत्री के घर लाखो चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: रिटायर्ड जिला लेखा परीक्षाधिकारी की पुत्री के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर लाखो के जेबर व नकदी चोरी कर लिये गये| पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीन दयाल बाग़ निवासी पूर्ति पाण्डेय पत्नी आशीष पाण्डेय का आवास है| पूर्ति पाण्डेय के पिता मैनपुरी से रिटायर्ड जिला लेखा परीक्षाधिकारी की पुत्री है| पूर्ति के पति आशीष लुधियाना पंजाब में फैक्ट्री चलाने है| बीते तीन दिन पूर्व वह अपने परिवार के साथ बहन के घर गाजीपुर गयी थी| 25 फरवरी को पड़ोसी ने ताले टूटे देख सूचना दी| तो वह घर पंहुची|
चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी, लाखो के जेबरात व गैस सिलेंडर आदि चोरी कर लिये| पुलिस तहरीर मिलने के बाद जाँच कर रही है |