सपा नेता सहित 38 की बाइकों का चालान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: त्योहार को देखते हुये पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है| रविवार को पुलिस ने नगर में चलाये अभियान के तहत सपा नेता की बाइक सहित 38 बाइकों का चालान कर दिया|
शहर कोतवाल संजीब राठौर ने शहर के लाल दरवाजे पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया| जिससे हड़कम्प मच गया| उसी दौरान सपा नेता शशांक सक्सेना भी बिना हेलमेट उधर से जा रहे थे| पुलिस ने उनकी गाडी रोंक चालान कर दिया| कुल 38 बाइकों के चालान किये गये| वही पुलिस ने 2 वाहनों को सीज भी कर दिया| इसके साथ ही 5500 रूपये का जुर्माना बसूला गया|