पति से विवाद में महिला ने मुंह में गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) पति से विवाद होने पर महिला के मुंह में गोली मार ली जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| परिजनों ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया| घटना की सूचना अस्पताल की तरफ से पुलिस को दी गयी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमदमा कुबेरपुर निवासी विवाहिता मुद्दसिर बानों पत्नी मुन्ना का विवाद अपने पति से हो गया| जिससे वह गोली जख्मी हो गयी| उसे 108 से सीएचसी लाया गया| जंहा उसका उपचार डॉ० शिव प्रकाश ने किया उसके मुंह में गोली फंसी हुई थी| जंहा से कोतवाली को सूचना भेज महिला को रिफर कर दिया गया| परिजन महिला के गिरने से उनके मुंह में टिन लगने की बात कह रहे है|
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह जेएनआई को बताया कि पति-पत्नी के विवाद में महिला ने गोली मार ली| पुलिस को सूचना नही दी गयी| अस्पताल से सूचना मिलने पर जानकारी हुई| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|