किसान के खेत में निकला डेढ़ किलो का आलू

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) कुदरत भी किस समय क्या खेल कर दे कोई नही जानता| जमीन में दबने के बाद जरा से बीज से पीपल व बरगद का पेंड निकलता है और एक दिन इतना बड़ा बनता है कि उसके नीचे हजारों लोग बैठ सके| इसी तरह का एक कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है| जहां एक किसान के खेत में डेढ़ किलो का आलू निकला|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम जरारी निवासी राशिद पुत्र याकूब ने अपने 9 बीघा खेत में लाल कंचन नस्ल का आलू बोया था| शुक्रवार वह आलू की खुदाई करा रहे थे तभी उनके खेत में 1 किलो और 600 ग्राम का आलू निकला| यह चर्चा जब आम हुई तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गयी| कई गांवों के लोग उसे देखने पंहुचे|
राशिद का कहना है कि उन्हें यह यकीन नही था कि खेत में इतना बड़ा आलू पनप रहा है| यह कुदरत का करिश्मा है|