बीजेपी ने पीएनबी घोटाले में दोषी को देश से फरार कराया

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: कांग्रेस ने पीएनबी घोटाले को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा दिया| साथ ही साथ बीजेपी पर हमला बोला|
दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र की भाजपा सरकार के शासनकाल में पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 400 करोंड़ रुपए का घोटाला उजागर हुआ है| जो बीते दिनों विजय माल्या द्वारा किए गए घोटाले की पूर्ण आवृत्ति है| जिस प्रकार भाजपा सरकार ने विजय माल्या को देश से बाहर होने में मदद की उसी प्रकार पीएनबी घोटाले में दोषी नीरज मोदी को देश से फरार होने में मदद की है| बीजेपी अब मूल मुद्दे से जनता को भटकाने के लिए बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही का दिखावा कर रही है| देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी होने के नाते कांग्रेस पार्टी ने इस घोटाले को गंभीरता से लिया है|
वही जिले में लूट,चोरी,हत्याओं की बाढ़ आने का विरोध भी किया गया है| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,अनुपमा शर्मा,पुन्नी शुक्ला,जितेंद्र सिंह,अशोक गोयल,गौरव त्रिपाठी,सत्येंद्र शाक्य व ओम प्रकाश आदि रहे|