मिलेनियम अभियान में सदर विधान सभा अब्बल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:मिलेनियम वोटर अभियान के तहत बीजेपी ने गुरुवार को भी नव मतदाताओं को वोटर बनाने का काम किया| बीजेपी नेताओ की माने तो अभियान के तहत दिया गया आंकड़ा युवा मोर्चा ने पार कर लिया है|
फतेहगढ़ मंडल संयोजक मिलेनियम अभियान गुंजन अग्निहोत्री के संयोजन में बिहार बस्ती लकूला में कैंप का आयोजन किया गया| जिसमें कार्यसमिति के सदस्य वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि अभियान फर्रुखाबाद में सफल रहा| इसके साथ ही जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी मिलेनियम अभियान का आंकड़ा पार कर लेना की बात कही है| जिला प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा मंडल संयोजकों द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है| उन्होंने कहा जिला संयोजक,विधानसभा संयोजक,मंडल पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत लगाई| इस दौरान जिला संयोजक गोपाल राठौर,संजीव बिहार,सुनील बिहार,अधिकतम,धर्मपाल,रंजीत व अंशुल आदि मौजूद रहे