भगवा सरकार ने सूबे को दिये हत्या,डकैती,लूट,बलात्कार: सपा

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है| सपा ने कहा कि योजनाओं का पैसा नेताओ की जेब में जा रहा| लेकिन जनता को केबल इसके बदले हत्या,लूट,बलात्कार मिले है|
समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर पंहुचे पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व सपा के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश अम्बेडकर ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया| उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी सरकार का समय लगभग पूरा हो गया| प्रदेश में भी सरकार बने एक वर्ष का समय हो गया है| इस दौरान अरबों की योजनाओ को जारी किया गया| जिसका पैसा उनके ही नेताओ की जेब में गया| जनता को क्या मिला यह सभी जानते है| आम जनता को केबल लूट, डकैती, बलात्कार ही मिले है| जिसका जबाब जनता आगमी 2019 के चुनाव में देगी|
उन्होंने कहा कि बीजेपी केबल हिंदुत्व के नाम पर आम जनता को लड़ाना जानती है| जबकि सपा ने जो वादा किया वह निभाया| सपा सुप्रीमो में अपने शासन काल में एक्सप्रेस वे बनाया जो अपने आप में अनूठा है| इस सरकार में दलित समाज गाजर-मूली की तरह काटा जा रहा| जिले में अपराध चरम पर एक वर्ष में ही पंहुच गया| जबकि अफसर अधिक रिश्वत लेने लगे| आम आदमी सुबह घर से निकलता है तो अपने को किसी भी कीमत पर सुरक्षित महसूस नही करता| बीजेपी केबल धार्मिक मुद्दा बनाकर वोटों का धुर्वी करण करना जानती है| उनकी सरकार में उनके ही जनप्रतिनिधि सुरक्षित नही है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी,पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, महेन्द्र सिंह कटियार, पुष्पेन्द्र यादव, सरदार तोषित प्रीत सिंह आदि रहे|