सांसद की नाराजगी बेअसर,बीआरसी से वितरण हो रहा स्वेटर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) सरकार की मंशा को नामंजूर कर अपने हिसाब से परिषदीय विधालयों के बच्चो को जो स्वेटर का वितरण किया जा रहा है| उनके खिलाफ तो जिले के सांसद मुकेश राजपूत भी है| उससे बड़ा जिले में सरकार का कोई अंग नही होता| उनके एतराज के बाद भी बीआरसी पर स्वेटर की खेप आने का दौर थम नही रहा है| जो विभाग के अफसरों पर सबालिया निशान लगा रहे है|
विकास खंड कमालगंज की बीआरसी के कमरे में बड़ी संख्या में परिषदीय विधालयों को स्वेटर वितरण के लिये आ गया है| किसने मंगाया कौन इसे वितरित करेगा| यह कोई बताने को तैयार नही है| अफसर एक दूसरे को निशाना बनाकर पल्ला झाड़ रहे है| वही जनपद के एसएमसी खातों में अभी तक धनराशि नही पंहुची| लेकिन सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ सत्ता में आयी योगी सरकार अपने ही लोगों का भय,भूंख व भ्रष्टाचार खत्म करने का कोई प्रयास नही कर पा रही है| अफसर दबी जबान से जनप्रतिनिधियों के लोगों द्वारा स्वेटर वितरण किये जाने का आरोप लगा रहे है| लेकिन कैमरे के सामने कोई बोलने को तैयार नही|
बीआरसी पर किसकी इजाजत और किसके आदेश के बाद स्वेटर हजारों की संख्या में भरे गये कोई बताने को तैयार नही| शिक्षको पर दबाब बनाकर स्वेटर का खेल चल रहा है| यह हाल पूरे जनपद के बीआरसी का है| एबीएसए सुमित वर्मा का कहना है उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| कि बीआरसी पर स्वेटर कहा से आये|