ईवीएम से हो रही देश के लोकतंत्र की हत्या

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फ़र्रुख़ाबाद:(कायमगंज)ईवीएम के खिलाफ युवाओं ने हुंकार भरी तो गूंज पूरे जिले में दिखाई पड़ रही है| जिसके चलते समाजवादी पार्टी के नेताओ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ| नेताओ ने ईवीएम की जमकर बखिया उधेड़ी| ईवीएम को लोकतंत्र का हत्यारा करार दिया गया|
पूर्व जिला महासचिव समीर यादव ने ईवीएम की खामियां बारीकी से बतायी और इसके प्रयोग से राजनीति में आने वाले बदलाव पर भी चर्चा की| समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रहे नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव ने कायमगंज में खान पेट्रोल पंप के सामने मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया| जिसमें समाजवादी पार्टी से कई दिग्गज मौजूद थे| कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक इजहार आलम खान ने की| पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास के नाम पर केवल देश की जनता को ठगा है और ईवीएम ने बचे- बचाये जनता के मताधिकार का भी हनन कर लिया| लेकिन अब जनता चुप नहीं बैठेगी| सचिन सिंह यादव ने कहा कि देश के मूलभूत अधिकार मतदान को कुछ लोगों ने ईबीएम के माध्यम के माध्यम से हनन करने का कार्य किया है| ईवीएम ने जनता के मतदान के साथ जो खिलवाड़ किया| वह अब किसी से छुपा नहीं रहा| जनसभा में ही भीड़ ने उनके अभियान से जुड़ने के लिये पोस्टकार्ड पर ईवीएम का विरोध दर्ज करा राष्ट्रपति को भेजने के लिये आयोजको को दी| पोस्टकार्ड हासिल करने के लिये अफरा-तफरी रही|
सचिन ने बताया कि जल्द ही तकरीबन एक लाख पोस्टकार्ड ईवीएम के खिलाफ जनता के द्वारा लिखा कर राष्ट्रपति को भेजने की तैयारी है| इस दौरान प्रधानो, बीडीसी सदस्यों व भीकमपुरा से गये शहनई मास्टर भोलू को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया| इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर,मुन्ना यादव,सन्नू गंगवार ने विचार व्यक्त किये| ओमकार फौजी, चन्दन कोरी,कल्लू यादव,जीतू यादव, अनिल सिंह, भोला यादव, राम शरण कठेरिया, अनिल सिंह आदि रहे|