युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीते दिनों से गृह कलह से परेशान युवक से खुद को गोली मार मौत के घाट उतार दिया| परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया |
थाना क्षेत्र के गांव नगलाफुलू निवासी 25 वर्षीय धर्मेन्द्र ने खुद को गोली मार मौत के घाट उतार लिया| जिसके चलते परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेन्द्र का उसके ताऊ के साथ विवाद हो गया था| जिसके चलते वह आक्रोशित हो गया| आक्रोश में उसने खुद को गोली मार मौत के घाट उतार लिया| परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नही दी| वही शव का अंतिम संस्कार कर दिया| पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नही है यदि कोई तहरीर दी जाएगी तो कार्यवाही होगी।