नवमतदाताओं के लिये बीजेपी का महा अभियान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: लोक सभा चुनाव को लेकर बीजेपी की नजर युवा मतदाताओ पर लग गयी है| इसके लिये बीजेपी ने वर्ष 2000 में जन्मे युवाओ को नव मतदाता बनाने का महा अभियान छेड़ दिया है| इसकी बैठक कर रणनीति बनायी गयी|
शहर के आवास विकास स्थित एक अस्पताल में युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित एक बैठक में नवमतदाता महाअभियान के जिला प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि युवाओं को संगठन एवं अपनी विचार धाराओं से जोड़े| युवा मोर्चा बूथ स्तर पर वर्ष 2000 में जन्मे युवाओं को नवमतदाता बनाने का काम करे| नव मतदाता अभियान में जादा से जादा मतदाता बनाने में पार्टी का सहयोग करे| इसके लिये विधान सभा मंडल,सेक्टर व बूथ स्तर पर समितियां गठित करे|
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने अध्यक्षता करते हुये कहा कि युवाओं को महाअभियान में जुड़ने की सलाह दी|गोपाल राठौर, आदित्य वाथम, संजय प्रजापति, संजू शर्मा,राघव दत्त मिश्रा, देवेन्द्र दुबे, शिवम दुबे, अंकुर मिश्रा आदि रहे|
बैठक में फूटी कार्यकर्ताओं की पीड़ा
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कि अपनी ही पार्टी में उनका उत्पीडन हो रहा है| उनकी समस्याओ पर कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नही दे रहा है| यंहा तक की एक हैण्ड पाइप तक लगाने के लिये विधायक सहयोग नही करते है|
युवा मोर्चा की बैठक में अन्य कार्यकर्ता देख जिलाध्यक्ष खफा
युवा मोर्चा की बैठक में संगठन के अलावा बीजेपी की आईटीसेल व अन्य कई संगठन के पदाधिकारी देख जिलाध्यक्ष भड़क गये| उन्होंने कहा कि बैठक युवा मोर्चा की है या अन्य संगठनों की| युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की संख्या कम होने पर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|