खूनी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) वर्षी पुरानी खूनी रंजिश में ग्रामीण को गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया गया| पुलिस घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल कर रही है| वही शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम बरखिरिया निवासी मृतक 50 वर्षीय बलबीर यादव के पिता सुरेन्द्र सिंह यादव पूर्व सैनिक थे| उन्होंने 1996 में पुत्री के साथ छेड़छाड का मुकदमा गाँव के ही दो सगे भाईयों के गोली मार दी थी| एक की मौके पर ही मौत हो गयी थी| वही दूसरे बच गया था| हत्या के केस में सुरेन्द्र सिंह की जेल में मौत हो गयी थी| इसी केस में दलवीर का भी नाम था| वही दूसरा पक्ष खूनी रंजिश को अंजाम देने के लिये लगातार प्रयास कर रहा था|

गुरुवार कोई सुबह बलवीर सिंह शौच के लिये गया था | तभी विरोधी पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और गाँव के पंचायत घर के निकट ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गये| जबकि घटना की सूचना पर बलवीर के परिजन मौके पर पंहुचे और उसे गम्भीर हालत में लेकर सुबह 8:30 बजे लोहिया अस्पताल लेकर आये| जंहा दलवीर सिर को मृत घोषित कर दिया गया |

थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|