सपा में नजर आ रहा सूबे का सुनहरा भविष्य

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BSP

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर सपा में शामिल हुये पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि सपा में सूबे का सुनहरा भविष्य लोगों को दिख रहा है| इस लिये लोग सपा में तेजी से जुड है|

भोजपुर विधान सभा से पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने सपा में शामिल होने के बाद पहली बात सपा के आवास विकास कार्यालय पर मिडिया से वार्ता की| पूर्व विधायक ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में घुटन लगती थी| बसपा में नेता अपनी मर्जी से आला कमान से मुलाकात तक नही कर सकता| जबकि सपा में अपने नेता से जब भी चाहों मिल सकते हो|

उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में यदि पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देगी तो वह पूरा करेंगे| लेकिन अभी उनका आवेदन करने का का कोई मन नही है| लोगों को सपा में अखिलेश के साथ सूबे का भविष्य नजर आ रहा है| इस लिये लोग सपा में शामिल हो रहे है| पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने कहा की वर्तमान में बीजेपी सरकार संघ के मध्यम से समाज में विघटन कराने का प्रयास कर रही है| केंद व प्रदेश सरकार शौचालय बनाने पर पूरा जोर लगा रही है जबकि सपा सरकार में हाई-वे बनाया है| बीजेपी की शोच शौच तक सिमित रह गयी है| हालात यह है कि शौचालय का फीता काटने सांसद व विधायक तक जा रहे है|

जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कहा कि बीजेपी आलू फेंकने वाले किसानों को गिरफ्तार कर रही है| लेकिन आलू क्यों फेंका जा रहा है इस पर मौन है| जिला महासचिव मंदीप यादव, महानहर अध्यक्ष विजय यादव,महेन्द्र सिंह कटियार, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव आदि रहे|