मकर संक्राति पर जगह-जगह खिचड़ी भोज

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP धार्मिक राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: मकर संक्रांति पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों के बाहर सुबह से शाम तक लोगों ने जमकर दान-पुण्य किया। मकर संक्रांति पर सुबह होते ही गजक की दुकानों पर भीड़ लगने लगी। किसी ने गुड़ की तो किसी ने चीनी की गजक खरीदी। काजू और तिल के लड्डू भी खूब बिके। घरों पर लोगों ने अपने-अपने मान्यों को खिचड़ी, गजक, अमरूद आदि के साथ ही दक्षिणा दान की।
आवास-विकास कालोनी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से खिचड़ी भोज कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में गजेन्द्र कुमार क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख, अध्यक्षता गुरुविंदर सिंह कुक्कू,जिला संघ चालक डा. सुबोध वर्मा अतिथि के रूप में पंहुचे| यशराज ने अमृतवचन कहे| रामगोपाल ने गीत प्रस्तुत किया| इसके बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया| जिसमे संघ के साथ ही साथ अन्य लोगो ने भी खिचड़ी भोज का लुफ्त उठाया अतुल दीक्षित, नगर प्रचार प्रमुख मयंक गुप्ता, नगर सेवा प्रमुख नवीन कटियार, डॉ० अरविन्द गुप्ता, चन्द्र शेखर, आशुतोष पाण्डेय, भूपेश पाठक, अबिनाश दुबे आदि रहे|
वही नगर के किराना बाजार स्थित राजन अवस्थी के प्रतिष्ठान में बीजेपी नेताओ ने खिचड़ी भोज में शामिल हुये| जिसमे बीजेपी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, विकास पाण्डेय प्रभात मिश्रा,शिवांग रस्तोगी आदि लोग शामिल हुये| हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के निकट खिचड़ी वितरित की| जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा,कानपुर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, रजत गुप्ता,अनुज, बबलू, गौरव, विशाल, पिंटू, दीपू, मनोज आदि रहे| विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय गौ रक्षा आन्दोलन समिति के नेताओं ने लाल दरवाजे पर खिचड़ी वितरित की| आशीष गुप्ता, राहुल राठौर, पियूष कनौजिया आदि रहे|