राम भरोसे हुई सत्र परीक्षा, कही गुरु जी गायब तो कही बच्चे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: परिषदीय विधालयों में बुधवार से शुरू हुई सत्र परीक्षा के प्रथम दिन लापरवाही की भेट चढ़ गयी |कही गुरु जी गायब मिले तो कही विधालय ही बंद मिला| जिससे साफ नजर आया की विभाग ने परीक्षा की तरफ कितना ध्यान आकर्षित किया है|
जहानगंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड कमालगंज के ग्राम जरारी के जूनियर विधालय में 41 छात्र पंजीकृत थे| जिसमे से चार छात्र परीक्षा दे रहे थे वह भी झुंड बनाकर, कुबरापुर जूनियर विधालय में 37 बच्चे पंजीकृत मिले| जबकि मौके पर केबल 21 बच्चे ही मिले| महमदपुर देवरिया प्राथमिक विधायल में 84मे केबल 54 बच्चे मिले| गुलरिया महमूदापुर प्राथमिक विधालय में हेडमास्टर ऋतुराज मौके से गायब मिले| मौके पर कुर्सी पर उनकी पौत्री ज्योती मिली| मौके पर मिले सहायक अध्यापक रामपाल सिंह ने बताया कि उन्हें परीक्षा होने की कोई जानकारी नही है| वही जरारी प्राथमिक विधालय में हेडमास्टर मो० सलीम भी परीक्षा कराते नही मिले| वही प्राथमिक विधालय रशीदपुर जूनियर विधालय में अमर सिंह हेड मास्टर व प्राईमरी विधालय 2:30 बजे ही बंद कर दिया|

वही एबीएसए सुमित कुमार वर्मा को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विधालय सोता बहादुरपुर में शिक्षिका ममता चतुर्वेदी गायब मिली| वही प्राथमिक विधालय दीनदयाल बाग़ की हेडमास्टर सरला शुक्ला, सहायक अध्यापक पुष्पलता मिश्रा, शिखा सक्सेना गायब मिली| उच्च प्राथमिक विधालय दीनदयाल बाग में भी हेडमास्टर सुनीता शुक्ला, सहायक अध्यापक अभिजीत शर्मा, अनीता देवी आदि गायब मिली| बच्चे विधालय में आ गये थे|

एबीएसए सुमित कुमार ने बताया कि जो अध्यापक विधालय से गायब मिले वहां जाँच कर कार्यवाही की जायेगी| राष्ट्रीय शैक्षिक महा संघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवासी का कहना है कि प्रशासन अध्यापको की अन्य विभागीय कार्यो में लगा देता है| जिस कारण अक्सर अध्यापक विधालय में समय नही दे पाते| शिक्षको को अन्य विभागीय कार्यो से मुक्त किया जाये|