बिजली करेंट से मजदूर की मौत, 3 घायल

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला दाउद में बिजली करेंट से एक मजदूर की मौत हो गयीं। वहीं राज मिस्त्री सहित तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गये। जिन्हें 108 एम्बुलेस से कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गांव नगला दाउद में तौफीक मास्टर के विद्यालय में निर्माण कार्य चल रहा था। जहां पर गांव के ही चुन्ना खां पुत्र जरीफ खां मजदूरी कर रहा था। तभी सरिया से बना हुआ कालम को खड़ा करते समय एचटी लाइन से टच हो गया जिससे बिजली नीचे उतर आयी और मजदूर चिपक गये। चुन्ना की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं मजदूर सिराज और सादाव निवासी नगला दाउद बुरी तरह से घायल हो गये। राज मिस्त्री सुभाष निवासी लोहिया नगर कमालगंज भी घायल हो गया। सभी को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र लाया गया जहां डाक्टरों ने चुन्ना को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। 40 वर्षीय मृतक चुन्ना खां के दो पुत्री एक पुत्र है। चुन्ना मजदूरी करके ही परिवार का पालन पोषण करता था।