भूमि विवाद में कोटेदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: भूमि विवाद के चलते दबंगो ने विकलांग कोटेदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिसके बाद हमलावर फरार हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| पुलिस को दो खोखे भी मौके पर पड़े मिले|

शहर कोतवाली क्षेत्र के बाग लकूला के विकलांग कोटेदार शिशुपाल गिहार ने बताया की उसने आवास विकास निवासी एक युवक से प्लाट खरीदा था| लगभग एक वर्ष पूर्व आठ लाख रूपये देखर उसका बैनामा भी करा लिया | लेकिन दबंग प्लाट पर कब्जा नही दिला रहा था| इसके बाद शिशुपाल ने अपने रुपये वापस मांगने शुरू किये तो विवाद बन गया|

कोटेदार ने बताया की सोमबार की शाम वह घर पर नही था| तभी दबंग अपने कई साथियों के साथ आया और उसके घर पर ताबड़तोड़ कई फायर कर दिये| उसके कोटे का राशन भी बिखेर दिया| घर पर उस समय उसकी विकलांग पत्नी पंचो ही थी| सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्हें मौके से दो कारतूस के खोखे भी बरामद हुये| पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी| कोटेदार ने कुछ नाम भी पुलिस को बताये है|

चौकी इंचार्ज ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|