ब्रेकिंग: घर जा रहे दुकानदार की मार्ग दुर्घटना में मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) घर जा रहे बाइक सबार दुकानदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम दीनारपुर निवासी 35 वर्षीय रजनेश पुत्र उमेश राजपूत रजीपुर में इलेक्ट्रानिक की दुकान किये था| बुधवाद की शाम लगभग 6 बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहा था| तभी किसी अज्ञात वाहन ने रजीपुर पेट्रोल पम्प के निकट टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे 108 एम्बुलेसं से 6 :45 पर लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा डॉ० राजकिशोर ने उसे मृत घोषित कर दिया| घटना की सूचना मिलने अपर मृतक की पत्नी गीता देवी व पिता उमेश राजपूत अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नही चला है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|