दिनदहाड़े फायरिंग कर महिला की चेन लूटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला की चेन लूट आर मारपीट कर दी| भीड़ एकत्रित देख आरोपी तमंचे से फायरिंग करते हुये फरार हो गये|

जनपद मैनपुरी के करिपिया निवासी निशा नीवकरोरी दर्शन कर अन्य लोगो के साथ बस से आयी थी| रास्ते में बस उन्होंने संकिसा तिराहे पर खड़ी करा दी| सभी यात्री बौद्ध बिहार दर्शन के लिये चले गये| तभी मौका देख बेबर की तरफ से अपाचे सबार तीन बदमाशों ने निशा को मंदिर गेट घेर लिया और उसकी गले की चेन लूट ली| कुछ महिलाओ ने आरोपियों को पकड़ लिया तो उन्होंने तमंचा निकालकर मारपीट कर दी और फायरिंग करते हुये बेबर की तरफ फरार हो गये| घटना की सूचना मिलने पर एसपी मृगेंद्र सिंह, एएसपी त्रिभुवन सिंह फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

उन्होंने थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह से कड़ी नारजगी व्यक्त की| साथ ही साथ पुलिस सुरक्षा शख्त करने के निर्देश भी दिये|