20 लाख की मिलाबटी शराब पुलिस ने पकड़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने छापेमारी कर अबैध मिलाबटी शराब का जखीरा बरामद किया है| पुलिस ने एक कार और बाइक भी बरामद की|
थाना मऊदरवाजा पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र के ग्राम बरौन में अजय पाल की गोदाम में शराब मिलावट का कारोबार होता है| सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने दबिश देकरमोहम्मदाबाद के मुडगाँव के मूल निवासी हाल निवासी धन्सुआ फतेहगढ़ इंद्रपाल सिंह व उसके साले अंकित निवासी नजरापुर पट्टी कन्नौज को मौके से दबोच लिया| पुलिस ने 71 बोरी व 65 पेटी में भरी हुई मिलावटी शराब बरामद की| इसके साथ ही एक आल्टो कार व एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है| इसके साथ ही १० हजार ढक्कन,स्टीकर, 400 सौ लीटर स्प्रिट आदि भी बरामद हुये है|
पुलिस का कहना है की शराब हरियाणा में निर्मित होती है| जिसका अरुणाचल प्रदेश में बिक्री की अनुमति है| आरोपी शराब जनपद में लाकर उसमे मिलाबट कर अन्य आस-पास के जनपदों में सप्लाई करते थे| शराब की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रूपये आंकी जा रही है|

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी| लगभग 15000 पौवे बरामद हुये है|