सूने पड़े मकान का ताला तोड़कर 11 लाख की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरों ने सूने पड़े घर का ताला तोड़कर लाखो के जेबरात व नकदी चोरी कर ली| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली के नुनहाई निवासी रेखा वर्मा के दो मकान है| एक मकान नुनहाई में है| जबकि दूसरा मकान पक्कापुल पर है| बीते दो दिन पूर्व रेखा वर्मा ने अपनी पुत्री प्रिंशी का विवाह किया था | जिसके बाद वह अपने पक्के पुल वाले घर पर ताला डालकर छोटी पुत्री 14 वर्षीय नयंशी के साथ नुनहाई वाले मकान पर चली गयी थी| विवाह की सूचना पर नाइन उनके पक्के पुल वाले घर पर पंहुची तो देखा की मुख्य गेट खुला है| आवाज देने पर भी जब कोई नही निकला तो फिर उसने भीतर जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था व सामान बिखरा पड़ा था |
नाईन ने यह जानकारी रेखा के नुनहाई वाले मकान पर जाकर दी| जानकारी होने पर रेखा मौके पर पंहुची तो पता चला की चोरो ने कमरे का भी ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से तोड़ दिये| रेखा के अनुसार चोरों ने डेढ़ किलो चाँदी व 200 ग्राम सोना के साथ ही 25 हजार की नकदी के साथ ही गिरबी रखे अन्य जेबर चोरी कर ली| रेखा के पति की मौत पहले ही हो चुकी है| वह सराफा का कार्य करते थे|

सीओ शरद चन्द्र शर्मा, कोतवाल संजीव राठौर, फिल्ड यूनिट, डॉग स्कोट व एसओ जी ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| सीओ ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|