डीएम कार्यालय के बाहर जलायी गन्ने ही होली

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: एसडीएम अमृतपुर के निर्णय के खिलाफ यूपी सर्वोदय मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर गन्ने की फसल की होली जलायी| साथ ही चेतावनी दी की गन्ना किसानो का शोषण हुआ तो हाई-वे जाम किया जायेगा|

संगठन के पूर्व महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण सिंह शनिवार को दर्जनों गन्ना किसानो को लेकर कलेक्ट्रेट पंहुचे| उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भी भेजा| इसके साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुये किसानो ने गन्ने की फसल ही होली जला दी|
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि तहसील अमृतपुर के ग्राम ऊगरपुर, भवानीपुर,चन्दनपुर, गोरखपुर और गैरआबाद की भूमि में भूमिहीनो किसानों को पट्टे दिये गये थे| पट्टे की भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा है| जिससे किसान गेंहू की फसल नही बो पा रहे है|

वही जिन किसानो के द्वारा अनजाने में अथवा सीमांकन न होने के कारण दरियाबुर्द जमीन पर गन्ना आदि की फसले बोई गई उन पर मुकदमा लिखने के साथ ही जुर्माना लगाकर फसलें उन्हें दे दी जाये| उन्होंने गन्ने की फसल की नीलामी किसी भी कीमत पर ना करने की चेतावनी दी| इससे पूर्व में भी किसानो को जुर्माना लगाकर जिला प्रशासन ने फसल कब्जे में दी थी|

लक्ष्मण सिंह ने चेतावनी दी की यदि 12 दिसम्बर तक एसडीएम अमृतपुर ने अपना फैसला नही बदला तो किसान हाई-वे जाम करेंगे| संतोष, विनोद अग्निहोत्री, मोरपाल, श्यामलाल, गोपाल, संतराम, दीपक, किशन पाल, सियाराम, विक्रांत सिन्हा आदि रहे|